Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथीपांव रोड पर बड़े पेड के गिरने से आवाजाही प्रभावित

हाथीपांव रोड पर बड़े पेड के गिरने से आवाजाही प्रभावित

मसूरी: शनिवार सुबह हाथीपांव रोड पर अचानक से एक बड़ा पेड़ गिरने से रोड बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। मशीनों के माध्यम से पेड़ को काटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी हाथीपांव रोड पर कई ऐसे विशाल पेड़ हैं जिनकी उम्र लगभग पूरी हो चुकी है और कभी भी वह गिर सकते हैं। कई बार वन विभाग को जर्जर हो गए पेड़ों को काटने के लिए आग्रह किया गया है परंतु कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। आरोप है कि कई जगह भू माफिया प्लॉटिंग कर हरे भरे पेड़ काट दे रहे हैं।। परंतु जिन पेड़ों को असलियत में काटे जाने हैं उन पर वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

स्‍थानीय निवासियों की मांग है कि मसूरी हाथीपांव सहित मसूरी के अन्य जगहों पर जर्जर स्थिति में खड़े पेड़ों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा सके जिससे किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके। फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब जस अपार्टमेंट के पास पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों के माध्यम से पेड़ को काटकर सड़क से अलग किया गया और यातायात को सुचारु किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments