Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधशराब पीने के बाद विवाद के चलते युवक की हत्या

शराब पीने के बाद विवाद के चलते युवक की हत्या

देहरादून: दून में कारगी चौक के पास एक डेयरी में युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। शराब पीने के बाद आपस में हुए विवाद के बाद उसके ही साथी ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को डेयरी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोपकड़ लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पटेलनगर स्थित मुस्लिम बस्ती में डेयरी में काम करने वाले एक व्यक्ति की उसके साथ ही काम करने वाले साथी ने हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए डेयरी मालिक राशिद ने पहले तो इसे सड़क हादसा बताया। पूछताछ में पता चला कि मामला हत्या का है। पुलिस ने आरोपित डेयरी मालिक राशिद और हत्यारोपी सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अफजल, निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर और सुरेश निवासी, नन्हेड़ा सहारनपुर, कारगी चौक स्थित मुस्लिम बस्ती राशिद डेयरी में काम करते थे। दोनों डेयरी के ऊपर बने कमरे में रहते थे। शनिवार रात दोनों ने बैठकर पहले तो काफी शराब पी उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि सुरेश ने अफजाल के सिर, मुंह और पैर पर लकड़ी के फट्टे से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित सारी रात उसी कमरे में शव के साथ रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments