Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजुनून को पूरा करने में प्रेरणादायक हैं. अमरजीत सिंह चावला: राज्यपाल

जुनून को पूरा करने में प्रेरणादायक हैं. अमरजीत सिंह चावला: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में टर्बन ट्रैवलर के नाम से लोकप्रिय अमरजीत सिंह चावला ने मुलाकात कीI अमरजीत सिंह चावला वो सख्श हैं जिन्होंने नई दिल्ली से लंदन की 33000 किलोमीटर यात्रा वाहन द्वारा सड़क मार्ग से पूरी कीI उन्होंने 150 दिनों की इस यात्रा के दौरान 33 देशों का भ्रमण किया |

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि टर्बन ट्रैवलर अमरजीत सिंह चावला जिस प्रकार वरिष्ठ नागरिक होते हुए भी अपनी यात्राओं के जुनून को पूरा कर रहे हैं, वह प्रेरणादायक हैI उनका जिंदगी के प्रति यह जज्बा, जोश और उत्साह सराहनीय हैI युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए |

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अमरजीत सिंह चावला को उनकी भविष्य की यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी |

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments