Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा नदी के बीच फंसे बुजुर्ग ने पत्थर पर गुजारी रात, सुबह...

गंगा नदी के बीच फंसे बुजुर्ग ने पत्थर पर गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश: मुनिकीरेती के पास 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर गुजारनी पड़ी। सुबह जब लोग भ्रमण के निकले तब बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बचाव दल ने बुजुर्ग को सुबह रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में पानी कम होने के कारण वह छोटी धारा को पार कर गंगा के बीच टापू पर चला गया। और कुछ देर के लिए वहीं सो गया, देर रात जब आंख खुली तो टापू के आसपास पानी भर रहा था। बुजुर्ग ने एक बड़े पत्थर पर बैठकर रात गुजारी बुधवार की सुबह जब आस्था पथ पर लोग प्रातः भ्रमण पर निकले तो इस बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई।

बुधवार की सुबह करीब छह बजे जब स्थानीय नागरिक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जानकी सेतु के पास गंगा के बीच फंसा हुआ है। सुबह आपदा प्रबंधन दल की ओर से रेस्क्यू कर इस बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन दल को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सुबह के वक्त एक राफ्टिंग कंपनी के गाइड व अन्य लोगों की मदद से इस बुजुर्ग का नदी के बीच से रेस्क्यू किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments