Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डविपक्ष ने महंगाई व भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

विपक्ष ने महंगाई व भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आज तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने सदन के बाहर अपने-अपने क्षेत्र से भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों पर हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दों को लेकर के प्रदर्शन किया। सदन के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता के सवालों से बच रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज वह सदन के भीतर महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। लेकिन सरकार है कि उन्हें जनता से कुछ लेना देना नहीं है।


 इसके अलावा कांग्रेस के हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश भी उधमसिंह नगर के किसानों की आवाज उठाने विधानसभा में पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में पत्रिकाओं को प्रदर्शित करते हुए कहा कि सरकार आज गरीब आम लोगों और किसानों के खिलाफ काम कर रही है।

पूंजीपतियों के साथ मिलकर केवल अपने एजेंडे के तहत काम कर रही है।डवदेववद ेमेेपवद कंल विनतसुमित हृदयेश ने किसानों का मुद्दा उठायासुमित हृदयेश ने कहा कि उधमसिंह नगर में किसानों की बुरी स्थिति है। यहां पर किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उन्होंने हल्द्वानी में तमाम योजनाओं को लेकर सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने हल्द्वानी शहर में लगातार फैल रही अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार से सवाल पूछा।


खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि उनके द्वारा सदन में प्रदेश के युवा बेरोजगारों का संवेदनशील विषय उठाया गया। लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि किस तरह से प्रदेश में आउटसोर्सिंग एजेंसियों का खेल चल रहा है और लगातार प्रदेश के युवाओं को भगाया जा रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेड़ काटने की सीबीआई जांच होती है, लेकिन युवाओं की नौकरियों को लूटा जाता है, उसको लेकर सीबीआई जांच नहीं की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी वह सदन के भीतर भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे को लेकर के अपनी आवाज उठाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments