Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिपार्टी नेताओं ने ही खोला तृणमूल सांसद के खिलाफ मोर्चा, मां काली...

पार्टी नेताओं ने ही खोला तृणमूल सांसद के खिलाफ मोर्चा, मां काली पर दिया था बयान

देहरादून: मां काली पर बयान देकर फंसी तृणमूल कांग्रेस सांसद को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पार्टी के नेता ही लगातार उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने मोइत्रा के बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी सफाई दी है। 

देव ने कहा कि कोई भी सीएम बनर्जी का अपमान नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘पूरा बंगाल जानता है कि ममता बनर्जी मां काली के बारे में क्या सोचती है और उस विचार को कोई नहीं बदल सकता।’

खास बात है कि मां काली पर बयान के बाद खड़े हुए विवाद पर मोइत्रा को बनर्जी की तरफ से कोई समर्थन नहीं मिला था।

इससे पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने भी कहा था कि पार्टी मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, ‘जो उन्होंने पोस्टर और मां काली को लेकर कहा था, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है।’ 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments