Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयलोगों की परेशानी सुन खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए आप...

लोगों की परेशानी सुन खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए आप नेता, फिर फिल्‍म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते दिखे

देहरादून: दिल्‍ली में एमसीडी चुनाव को लेकर छिड़ी रार के बीच आप नेता नेता हसीब उल हसन शास्‍त्री ने कमाल कर दिखाया है। पार्क इलाके के दौरे पर निकले आप नेता लोगों की परेशानी सुनकर एक बंद पड़े नाले को साफ करने के लिए खुद सफाईकर्मी बन नाले में उतर गए। इसके बाद उन्‍हें फिल्‍म ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह दूध से नहाते देखा गया।

मामला यह है की उन्‍होंने एक बंद पडा नाला देखा। लोगों ने बताया कि यह जाम पड़ा है। इससे बदबू आती है जिससे आसपास के लोगों को काफी तकलीफ होती है। इसके बाद हसीब उल हसन खुद ही सफाई कर्मी बन सीधे नाले में उतर गए। हसीब ने कमर में रस्‍सी डाली और नाले में कूद गए। इस दौरान कुछ समर्थक उन्‍हें बाहर से पकड़े रहे। हसीब ने खुद ही नाला साफ करना शुरू कर दिया। पार्षद को नाला साफ करते देखने के लिए वहां अच्‍छी-खासी भीड़ जमा हो गई। नाले की सफाई के बाद हसीब जब बाहर निकले तो गंदगी से लथपथ थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्‍हें दूध से नहला दिया। बिल्‍कुल फिल्‍म ‘नायक’ के अनिल कपूर स्‍टाइल में। आप पार्षद के इस आप नेता के इस काम का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में भी शेयर किया। वीडियो में हसीब नाले की सफाई करते और दूध से नहाते दिख रहे हैं।

हसीब ने खुद के नाले में उतरने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भाजपा शासित निगम ने कुछ भी नहीं किया है। बुरा हाल है। गंदगी से लोग परेशान हैं इसलिए आज उन्हें नाले में उतरना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल से इस नाले की सफाई नहीं हुई। इस बारे में कई बार अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। उधर, स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने हसीब पर नाले की सफाई के बहाने अपनी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि एमसीडी ने जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments