Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस कप्तान ने किए थाना-कोतवाली स्तर पर बड़े फेरबदल

पुलिस कप्तान ने किए थाना-कोतवाली स्तर पर बड़े फेरबदल

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा राजधानी दून के थाना-कोतवाली स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 इंस्पेक्टर व 6 दरोगाओ के ट्रांस्फर किये  है।

इसके तहत डालनवाला कोतवाली प्रभारी को नगर कोतवाली का प्रभार सौंप कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं निरीक्षक राकेश गुंसाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से तबादला कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला भेजा गया है। इस क्रम में निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली को प्रभारी निरीक्षक रायवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला भेजा गया है। निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चैहान को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर तबादला किया गया है। निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर ट्रांस्फर किया गया है।

निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश का पदभार दिया गया है। निरीक्षक आर.के. पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा को प्रभारी प्रभारी महिला हेल्प लाइन पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट की जिम्मेवारी दी गयी है।

निरीक्षक सम्पूर्णानन्द गैरोला को प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट से प्रभारी महिला हेल्प लाइन ुपुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी दी गयी है। निरीक्षक मनोज असवाल को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी भेजा गया है। निरीक्षक कैलाश चन्द भट्ट को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी को थानाध्यक्ष कालसी से साईबर सेल पुलिस कार्यालय, उप निरीक्षक वैभव गुप्ता को साईबर सेल पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष कालसी, उप निरीक्षक मोहन सिंह को थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी, उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को थानाध्यक्ष नेहरूकालोनी से एसओजी शाखा (नगर) देहरादून, उप निरीक्षक शैंकी कुमार चैकी प्रभारी बिन्दाल थाना कैण्ट से थानाध्यक्ष सेलाकुई व उप निरीक्षक रजनीश कुमार को थाना बसंत विहार से चैकी प्रभारी बिन्दाल थाना कैंट भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments