Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराहत-बचाव अभियान का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

राहत-बचाव अभियान का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

देहरादून: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने को लेकर राहत-अभियान का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तरकाशी पहुंचे।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचें। जिसके बाद वे उन्होंने टनल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

यमुनोत्री हाईवे पर चार धाम परियोजना के अंर्तगत बन रही सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ रहे। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और पीएमओ की टीम भी यहां निरीक्षण कर चुकी है। माना जा रहा है कि सुरंग में फंसे मजदूर के रेस्क्यू में अभी चार से पांच दिन और लग सकते हैं। रेस्क्यू का आज आठवां दिन है। अब टनल पर पांच तरीके से छह टीमों की मदद से अभियान शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments