Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल का वादा, गुजरात में सरकार बनने पर हर परिवार को मिलेगी...

केजरीवाल का वादा, गुजरात में सरकार बनने पर हर परिवार को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

देहरादून: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गुजरात में पहली गारंटी के रूप में वादा किया कि यदि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनाती है तो हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। साथ ही पुराने सभी बिल माफ कर दिए जाएंगे।

जिसके बाद एक ट्वीट के जरिए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दो महीने का बिजली बिल आता है। 300 यूनिट प्रति माह के हिसाब से 2 महीने के बिल में 600 यूनिट फ्री मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली को एक जादू बताते हुए कहा कि यह जादू सिर्फ उन्हें ही आता है। यदि कोई ऐसा वादा करता है तो लोग भरोसा ना करें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली और पंजाब की तरह उनकी सरकार गुजरात में भी मुफ्त बिजली देगी और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। 31 दिसंबर 2021 तक के सभी पुराने लंबित बिल माफ कर दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुफ्त सुविधाओं को ‘रेवड़ी कल्चर’ बताए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह रेवड़ी नहीं प्रसाद है। जनता को मुफ्त में सुविधाएं देने को भगवान का प्रसाद कहते हैं और अपने दोस्तों के लोन माफ कर देना पाप है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने सवा सौ यूनिट बिजली मुफ्त की है, पानी मुफ्त कर दिया है, बस में आधा किराया लेंगे। पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। आखिर गुजरात से क्या दुश्मनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments