Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजखोली विकास खंड का नाम न बदलने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से...

जखोली विकास खंड का नाम न बदलने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित

-क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक हुई सम्पन्न

जखोली: क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक में जखोली विकास खंड का नाम बदलने के किसी भी निर्णय का सामूहिक विरोध करते हुए नाम न बदलने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गयाI बैठक में  सदस्यों ने उद्यान, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, विद्युत जैसी बुनियादी समस्याएं उठाई।

 मंगलवार को ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रमुख थपलियाल ने कहा कि सदन में जो समस्याएं सदस्यों की ओर से रखी जाती हैं, अधिकारी उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। कहा कि क्षेत्र पंचायत छोटी संसद होती है, इसमें ग्रामीणों व गांव की समस्याएं होती हैं,जिसके निराकरण से ही गांव व क्षेत्र का विकास संभव हो सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सदस्य एक ही समस्या को बार-बार न दर्ज कराएं। बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य व जल संस्थान विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा जखोली केन्द्र की एक्स रे व अल्ट्रा साउण्ड मशीनें सात महीने बाद भी मरम्मत न कराने पर उनके स्थानान्तरण की मांग की। वहीं पेयजल संस्थान की कार्य प्रणाली पर भी असंतोष जताते हुये जेई के ट्रान्सफर की मांग सदन में रखी। बांगर,सिलगढ के सदस्यों ने 14 सालों से लस्तर बांया सिंचाई नहर पाइप जगह जगह सड़ने व काम बंद होने की सिकायत की है।

प्रधान पौंठी, पुजारगांव, कुरछौला में शिक्षकों की कमी पर रिक्त पदों को भरने की मांग की है।प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष ने पीएमजीएसवाई की सतनी कफना,जखोली चौंरा मार्ग पर प्रभावित कृषकों को मुआवजा देने की मांग की है।

अजय पुण्डीर ने खरगेड़ सहित भरदार के गांवों की विद्युत लाइनों को रुद्रप्रयाग फीडर से जोड़ने की मांग की है। सदस्यों ने काश्तकारों को बीज,आलू,प्याज आदि की पौध समय पर उपलब्ध न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,ज्येष्ठ उप प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कपिल राणा,कनिष्ठ उप प्रमुख कविद्र सिधवाल,सीडीओ,खंड विकास अधिकारी रोशन लाल सहित अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments