Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डझमाझम बारिश का सिलसिला जारी, सड़के बंद होने से लोगों को परेशानियों...

झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, सड़के बंद होने से लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना

देहरादून: आज गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने  हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर भरी बारिश के चलते चमोली जिले की 21 सड़के बंद होने के कारण आवाजाही बंद हो गई है I

चमोली जनपद में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश बृहस्पतिवार को थमी। बारिश से जनपद की 21 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है। यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हुई हैं।

बिरही-निजमुला सड़क के अवरुद्ध होने से निजमुला घाटी के गांवों में भी वाहनों की आवाजाही थम गई है। हालांकि मौसम अभी सामान्य है। पोखरी, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर क्षेत्र में भी सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी रही है।

उधर, ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ सुबह से बंद है। अन्य वैकल्पिक मोटर मार्गों से यातायात संचालित हो रहा है। बीते एक सप्ताह से सिरोहबगड़ में आए दिन राजमार्ग बंद हो रहा है। प्रभावित क्षेत्र में हाईवे लगभग दो किमी बदहाल है। हाईवे से जुड़े अन्य संपर्क मोटर मार्गों का भी बुरा हाल है। 

मसूरी शहर में भी देर रात को हुई बारिश से मसूरी -देहरादून मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। गलोगी के पाया सड़क पर गिरे भारी बोल्डरों और मलबे को लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments