Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षाबलों ने आतंकियों के मनसूबों पर फेरा पानी, साजिश नाकाम

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मनसूबों पर फेरा पानी, साजिश नाकाम

देहरादून: जम्मू में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरासल, रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग में से तीन आईईडी बरामद हुए हैं। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद गूल उपमंडल के संगलदान के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दल ने बुधवार देर रात एक बैग बरामद किया, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिले हैं। किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से बचने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। 

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि संदिग्ध आतंकवादी जिले में हमले की फिराक में थे। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments