Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधवृद्धावस्था पेंशन के रुपये ना देने पर बेटे ने माँ को उतारा...

वृद्धावस्था पेंशन के रुपये ना देने पर बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

देहरादून: वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर बेटे के सर पर खून सवार हो गया I बेटे ने बेरहमी से मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के लम्कीचुहा नगरपालिका में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। लम्कीचुहा नगरपालिका के वार्ड नंबर छह निवासी राम थारु 40 वर्ष ने अपनी मां लगनी देवी 71 वर्ष को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मांगी।

लगनी देवी ने घर के खर्च के लिए रखे रुपये देने से मना कर दिया। जिस पर गुस्साए बेटे ने निकट में लकड़ी काटने के लिए रखी कुल्हाड़ी से सीधे अपनी वृद्धा माता पर प्रहार किए।

बाद में मां को मरा हुआ समझ कर जंगल की तरफ भाग गया। घटना के समय घर का अन्य कोई सदस्य मौके पर नहीं था। पड़ोस में रहने वाले को इसका पता चला।

पड़ोसी लहूलुहान वृद्धा लगनी देवी को लम्की अस्पताल ले गया और सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में भर्ती लगनी देवी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें धनगढ़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में जाकर हत्यारे पुत्र राम थारू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लम्की पुलिस ने बताया कि राम थारू हत्या के आरोप में पूर्व में भी पांच साल की सजा काट चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments