Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधअतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर

अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर

देहरादून: बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। मामले में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद का पुत्र असद और उसका एक सहयोगी गुलाम यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारे गये। पुलिस ने दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। एनकांउटर झांसी में किया गया। एसटीएफ ने मारे गये बदमाशों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया है।

एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में दोनों यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गए। दोनों के पास से कई विदेशी  हथियार भी बरामद किए गए है।

एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना हैं कि हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें। कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments