Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य में 28 अगस्त तक जारी रहेगा मानसूनी कहर

राज्य में 28 अगस्त तक जारी रहेगा मानसूनी कहर

देहरादून: मौसम विभाग द्वारा अब राज्य में 28 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दून से लेकर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग तथा चमोली तक बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। वही पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में भी भारी बारिश होने की खबरें हैं तथा नैनीताल में भी मौसम का मिजाज फिर बदल चुका है और बारिश के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

उधर दो-तीन दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण बंद हुए बदरीनाथ हाईवे को अभी तक नहीं खोला जा सका है वहीं आज जोगधारा में भारी भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी के क्षतिग्रस्त होने की खबर है हालांकि इस दुर्घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वही गंगोत्री राजमार्ग मलबा आने के कारण बंद है तथा यमुनोत्री हाईवे पर अभी डाबरकोट में मलवा आना जारी है

जिसके कारण मार्ग बंद है। उत्तरकाशी के पुरोला में 4 दिन पहले भारी बारिश के कारण हुई तबाही के कारण अभी भी कई भवनों पर संकट मंडरा रहा है। पौड़ी में आज 4 घंटे हुई बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की खबरें हैं वही बागेश्वर में भारी बारिश के कारण नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों को डरा रहा हैत्र प्रशासन मुनादी कर नदी किनारे बसे लोगों के घर खाली करा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments