Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमशहूर गायक केके के अचानक निधन से परिवार और फैंस को लगा...

मशहूर गायक केके के अचानक निधन से परिवार और फैंस को लगा बड़ा झटका

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के अचानक निधन से बॉलीवुड जगत सहित उनके करोड़ों फैंस दुख में हैं। इस बीच, केके की मौत को लेकर अननेचुरल डेथ की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

बता दें कि कोलकाता में मंगलवार शाम को एक लाइव कन्सर्ट के दौरान उन्‍होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की, जिसके कुछ देर बाद ही वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार की सहमति मिलने के बाद पूछताछ और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम की व्यवस्था कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर केके के शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि लाइव कन्सर्ट के बाद होटल पहुंचने के बाद वह भारी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद वह अचानक गिर गए। हालांकि कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि केके लाइव कन्सर्ट के दौरान ही असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने रोशनी की चकाचौंध के बारे में शिकायत की थी। उन्होंने अपने कन्सर्ट के बीच में एक ब्रेक भी लिया था

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर केके के निधन पर परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार कोलकाता एयरपोर्ट पर गायक केके को बंदूक की सलामी देगी।

डॉक्टर केके का पोस्टमार्टम आज करेंगे, ताकि उनकी मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से होने का संदेह है। वहीं, अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केके को रात 10 बजे के बाद अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सिंगर का परिवार बुधवार को कोलकाता पहुंच चुका है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments