Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

हरिद्वार: प्रेस क्लब में रविवार को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखण्ड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, विघायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक खानपुर उमेश कुमार, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी| उन्होंने कहा कि आज के दौर मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है l उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी घटना या समाचार को जारी करने से पहले काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है l उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने इस मौके पर हरिद्वार के गौरवशाली पत्रकारिता के इतिहास पर भी प्रकाश डाला ।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के जीवन में आने वाली विभिन्न विषम परिस्थितियों आदि के बारे में विस्तार से उल्लेख किया l उन्होंने पत्रकारों को जीवन बीमा सहित उसके परिवार के भविष्य व कल्याण के लिए योजनाएं बनाने का अनुरोध महानिदेशक सूचना से किया l

सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सरकारी सेवकों की भांति आयुष्मान व गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगाl उन्होंने पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन की धनराशि का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में भी वृद्धि कर दी गई हैl इसके अतिरिक्त पत्रकारों व उनके आश्रितों के इलाज में व्यय हुई धनराशि का लगातार भुगतान किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सदैव मानवीय दृष्टिकोण से पत्रकारों की जो भी समस्याए होती हैं, उनका समाधान करने में निरंतर तत्पर रहता है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments