Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधशिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीटा,दाएं हाथ की...

शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीटा,दाएं हाथ की टूटी हड्डी

देहरादून: एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक की ओर से डंडे से पीटने का मामला सामने आया है।  शिक्षक के पीटने से छात्र के दाएं हाथ की हड्डी टूट गईI वहीं सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौपी और पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिएI

जानकारी के अनुसार मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन 17 फरवरी को स्कूल गया था। स्कूल पहुंचने पर छात्रों के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया जिसके लिए शिक्षक ने आर्यन को दोषी माना और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

आर्यन जब घर पहुंचा तो उसके हाथ पर सूजन थी। उसने मां अरुणा भंडारी को घटना की जानकारी दी। रात में आर्यन के हाथ की सूजन बढ़ी तो अरुणा ने 18 फरवरी को उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण, सतपुली ले गईं। अरुणा भंडारी ने बताया कि आर्यन को शिक्षक ने इतना पीटा की उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है।

अब वह 27 फरवरी से होने वाली वार्षिक परीक्षा कैसे दे पाएगा। अरुणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मामले में जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सीईओ डाॅ. आनंद भारद्वाज ने कहा कि छात्र को पीटना कानूनी अपराध है। उन्होंने मामले में बीईओ को जांच अधिकारी नामित कर पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डाॅ. भारद्वाज ने कहा कि जांच रिपोर्ट सामने आने पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगीI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments