Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमस्खलन हादसे में लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों...

हिमस्खलन हादसे में लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों की टीम

देहरादून: बीते चार अक्तूबर को उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की जी. पी. आर. से तलाश शुुरू कर दी गई है। अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस अभियान में करीब 55 लोगों की टीम जुटी है। 

बता दें, चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए थे जबकि नौसेना में नाविक विनय पंवार (उत्तराखंड) व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट हादसे के 21 दिन बाद भी लापता हैं।

निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने बताया कि सर्च अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल बिष्ट भी मौके पर पहुंचे हैं।

गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुआ युवक लापता

वहीं, 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुए थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबियत खराब होने पर लौट आया लेकिन नवीन गोमुख के लिए निकल गया और अब तक नहीं लौटा।

गंगोत्री में नवीन का इंतजार कर रहे उसके साथी अमन ने बीते 23 अक्तूबर को वन विभाग को नवीन के नहीं लौटने की सूचना दी। अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा।

वन विभाग की सूचना पर मंगलवार (25 अक्तूबर) से पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम नवीन की तलाश में जुटी हुई है। गोमुख ट्रेक से तपोवन तक सर्च अभियान चलाया गया है लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक के अध्यात्म की ओर आकर्षित होने व गुफा, कंदराओं मे होने की संभावना जताई जा रही है।

थानाध्यक्ष हर्षिल दिलमोहन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में टीम जुटी हुई है। गुफाओं व कंदराओं में भी तलाश किया जा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टीम ने तपोवन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन नवीन का पता नहीं चला है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments