Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मुख्य बाजार की दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

उत्तरकाशी: देर रात जनपद के मुख्य बाजार की दुकानों में भीषण आग लगने से भय का वातारण बन गया। आनन-फानन में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कुछ दुकानों में लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया था।

उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में आग लगने की यह घटना कल देर रात तब हुई जब बाजार बंद हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। जिन्होने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को काबू करने में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भी सहयोग किया गया। पुलिस व फायर के त्वरित कार्यवाही से आग आसकृपास की दुकानों में फैलने से बच गयी।

इस भीषण आग से व्यापारी मानवेन्द्र सिंह मटुड़ा व हितेंद्र सिंह मटुडा के दुकान में लाखों रूपये के मोबाइल्स व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि इस अग्नि से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुयी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा, संभवतः आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments