Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डतिरंगे के नियम अनुसार निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप सकते है...

तिरंगे के नियम अनुसार निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप सकते है घर का तिरंगा

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव पर खरीदे या मिले तिरंगे का आप नियम के तहत निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं तो पुलिस को सौंप सकते हैं। पुलिस इनका तय नियम से निस्तारण करेगी। ट्रैफिक पुलिस के सभी ड्यूटी प्वाइंट तिरंगा कलेक्शन प्वाइंट भी बनाए गए हैं।

सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कदम-कदम पर तिरंगे लगे नजर आए। अब यह इधर-उधर गिरे न नजर आएं इसके लिए पुलिस ने पहल की है। कई लोग इनको ठीक से संभालकर न तो रख पाते हैं और न निस्तारण का तरीका जानते हैं। ऐसे लोगों अपने तिरंगे को पुलिस के सुपुर्द कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि पुलिस इनका तय प्रक्रिया में निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के सभी 76 ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तिरंगा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचकर लोग पुलिस को तिरंगा सौंप सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments