Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल का दो दिवसीय हरिद्वार दौरा,देवभूमि जनसंवाद...

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल का दो दिवसीय हरिद्वार दौरा,देवभूमि जनसंवाद में जनता से होंगे रूबरू

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप पार्टी के नेताओं के उत्तराखंड दौरे लगने शुरू हो गए हैं । जहां एक ओर आप सांसद भगवंत मान का उधमसिंह नगर दौरा तय हो गया वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देवभूमि जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने हरिद्वार पहुंचेंगे जहां वो दो दिनों में अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे । आप प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने आज प्रेसवार्ता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, इसी महीने पार्टी के कई अन्य बडे नेता भी उत्तराखंड दौरे पर पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए दौरे करेंगे।

उन्होंने राजेन्द्र पाल गौतम जी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि राजेन्द्र पाल जी दो दिनों में चार कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 15 नवंबर सोमवार को हरिद्वार पहुंच कर वो ज्वालापुर विधानसभा में देवभूमि जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे वहीं उसके बाद उनकी एक जनसभा उसी दिन ऋषिकेश विधानसभा में भी होगी। उसके बाद अगले दिन 16 नवंबर को राजेंद्र पाल गौतम
हरिद्वार में एक जनसभा और सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे उसके बाद विधानसभा मंगलौर में भी उनका कार्यक्रम रखा गया है।

राजेन्द्र पाल गौतम दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं जिनके पास समाज कल्याण और अनुसूचित जाति और जनताति जैसे मंत्रालय हैं उन्होंने इन विभागों के तहत दिल्ली में पिछडे वर्ग से जुडे लोगों और बच्चों के लिए काफी कार्य किए हैं जो अभूतपूर्व हैं। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान दिल्ली सरकार ने दिल्ली में हजारों गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने का काम किया ।

इसके साथ समाज कल्याण विभाग में जो योजनाएं दिल्ली सरकार की दिल्ली वासियों के लिए चलाई जा रही हैं,उनसे भी वो जनता को रुबरु करवाएंगे ताकि जनता को मालूम हो सके कि कैसे दिल्ली सरकार ने अपना हर वादा जनता से पूरा किया और आप पार्टी की सरकार जब उत्तराखंड में बनेगी तो ऐसी ही समाज से जुडी लाभकारी योजनाओं को यहां पर भी लागू किया जाएगा ताकि सभी वर्ग से जुडे लोगों को सरकार की हर योजना का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र पाल जी के अलावा अन्य वरिष्ट नेता और मंत्री भी जल्द ही उत्तराखंड दौरे पर आएंगे और जनता से संवाद करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments