Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधलड़कियों के सामने स्टंटबाजी करना यू-ट्यूबर को पड़ा भारी, पांच लाख तक...

लड़कियों के सामने स्टंटबाजी करना यू-ट्यूबर को पड़ा भारी, पांच लाख तक का हो सकता है जुर्माना

देहरादून: लड़कियों को देख स्टंट मारना यू-ट्यूबर को भारी पड़ गया I ट्रैफिक पुलिस ने युवक को चिन्हित कर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है I

पुलिस ने मंगलवार को आरोपित यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपित की पहचान धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड के रूप में हुई है। मामले में एसपी यातायात अक्षय कोंडे ने बताया कि पुलिस टीम रैश ड्राइविंग करने वाले यू-ट्यूबर्स पर नजर रख रही है। यातायात पुलिस की आइटी टीम की ओर से अब तक 10 यू-ट्यूबरों को चिह्नित किया जा चुका है। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह को मंगलवार को पकड़ा गया। उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थीं। इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रियेक्शन आफ कावासाकी जेड-900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा था।

एसपी ने बताया कि आरोपित यू-ट्यूब पर छाने के लिए कहीं पर भी स्टंट करने लगता है। जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती, वहां पर तेज एक्सीलेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड किए हैं।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से स्टंट दिखाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की गई है। आरोपित के विरुद्ध आइपीसी 177 (झूठी जानकारी देना), आइपीसी 290 (सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव), आइपीसी 509 (महिला का अनादर करना), आइपीसी 283 (लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना) के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया कि एसपी यातायात ने बताया कि इन यू-ट्यूबर्स से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये तक का जुर्माना वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments