Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधलोगों के सामने की नाबालिग की बेरहमी से हत्या

लोगों के सामने की नाबालिग की बेरहमी से हत्या

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दिल देहला देने वाली घटना सामने आई हैं| एक युवक ने 16 वर्षीय लडकी को चाकू और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि साहिल बेरहमी से नाबालिग पर एक के बाद एक लगातार चाकू से वार करता रहा और लोग वहां से गुजरते रहे। किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस टीम को लड़की का शव सड़क पर मिला।

बताया जा रहा है कि नाबालिग जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। कई बार चाकू से वार किए। इसके बाद छह बार लड़की पर पत्थर पटका। इस दौरान साहिल लगातार उसे लात से मारता रहा।

आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया।

मृतक अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और उसे पत्थर से भी मारा। आरोपित फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के पीछे का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है|

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

वहीं इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना दुख व्यक्त किया हैं| उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments