Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवती की मौत से आहत ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया...

युवती की मौत से आहत ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

देहरादून: डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हर्रावाला में एक युवती की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों की मारपीट के कारण युवती की तबीयत खराब थी। दिसंबर महीने में उसके परिजनों और उसके साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी पुलिस में तहरीर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था I

ऐसा ही एक मामला अप्रैल में भी इस परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराया गया था, लेकिन उक्त युवती उस समय से बीमार चल रही थी। बीमारी की हालत में 25 अगस्त को उक्त युवती को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मृत्यु हो गई।

मृत्यु के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पहले हर्रावाला पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। उसके बाद नकरौंदा जाने वाले मार्ग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

जिसके बाद सीओ अरविंद शर्मा, डोईवाला कोतवाल राजेश शाह और नेहरू कॉलोनी कोतवाल मुकेश त्यागी मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को पुलिस ने उठाकर एंबुलेंस में रखवाया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई। शव हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments