Latest news
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियमः डाॅ. धन सिंह रावत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम रेड अलर्ट, अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्यमंत्री फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार मुख्य चुनाव आयुक्त मामले को बेवजह दिया जा रहा तूलः सीएम धामी मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर 26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

[t4b-ticker]

Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवक को गोली मारकर उतरा मौत के घाट, मामले की जांच में...

युवक को गोली मारकर उतरा मौत के घाट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: गदरपुर में पंचर बनाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मृतक युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून पसरा देखकर चिल्ला कर रोने लगी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे हुई|

मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए होटल पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान पड़ा था। अपने बेटे को खून से लथपथ देख रफीकन तेज-तेज रोने लगी, उसके रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस घतना स्थल पर पहुची और शव को कब्जे में लिया।

फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम नाम से होटल है। होटल के पास ही बाइक पंक्चर की दुकान भी है। वह बाइक पंक्चर बनाता था और छोटे भाई 16 वर्षीय अकील के साथ दुकान में सो जाता था। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। गोली मारकर हत्या करने की वजह पता करने में पुलिस जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments