Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध हालातों में युवती ने घर में लगाई फांसी

संदिग्ध हालातों में युवती ने घर में लगाई फांसी

रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र संजय नगर खेड़ा में संदिग्ध हालातों में एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। सुबह को परिजनों ने उसे रसोई में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। परिजन उसे फांसी से उतार कर जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर आवास विकास चैकी प्रभारी नीमा बोहरा मय पुलिस चिकित्सालय पहुंची। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में चार भाई व तीन बहिनें हैं। जिनमें 16 वर्षीय मृतका सबसे छोटी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात परिवार ने एक साथ खाना खाया और कमरों में सोने चले गये। सोमवार की सुबह 6 बजे जब रसोई में गये तो वहां पर उन्होंने राधा को कुंडे में चादर फाडकर बनाये गये फंदे पर लटका देखा।

उसे लटका देख परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी आवास विकास नीमा बोहरा ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक समय का पता चल सकेगा। घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा।

परिजनों ने बताया कि राधा पिछले कुछ दिनों से गुमसुम सी रह रही थी। कई बाद उससे इसका कारण भी पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments