Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क पर उतरे प्रदेश के बरोजगार युवा, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

सड़क पर उतरे प्रदेश के बरोजगार युवा, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

देहरादून: एक के बाद एक परीक्षाओं में धांधली सामने आने के बाद से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में रोष है I प्रदेशभर में युवा इन भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जाँच की मांग कर रहे है I बेरोजगारों की रैली को कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, भारतीय संवैधानिक अधिकार मंच ने समर्थन दिया।

इस रोष के चलते बुधवार को हजारों बेरोजगार युवा राजधानी देहरादून की सड़कों पर उतरे I उत्तराखंड में अब तक हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच और इसमें लिप्त आरोपितों पर कार्रवाई को लेकर बेरोजगार संगठनों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली।

इस दौरान सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बेरोजगारों को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

बेरोजगारों के साथ हो रहा है धोखा

उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अब तक विभिन्न विभागों में भर्ती घोटाले हुए जिसमें कई पार्टी से जुड़े नेता शामिल हैं। लेकिन जांच के नाम पर भी बेरोजगारों के साथ धोखा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की अब तक हुई भर्तियों की जांच और घोटाले में लिप्त आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments