Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में व्यापक स्तर पर जारी है स्वच्छता ही सेवा अभियान

प्रदेश में व्यापक स्तर पर जारी है स्वच्छता ही सेवा अभियान

देहरादून। 2 अक्टूबर तक प्रदेश में मनाए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जा रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, पेंटिंग-पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, पर्यावरण मित्रों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
बागेश्वर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चैक बाजार और दुग बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आस पास के दुकानदारों, आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया गया। हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य था लोगों को बताना कि गीले कूड़े से घर में खाद कैसे बनती है और ये भी बताया गया कि सूखे कूड़े को नगर परिषद के वाहन में डालना चाहिए जिससे उसका सही से निपटारा किया जा सके।
हरिद्वार की नगर पंचायत ढंडेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढंडेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान ने अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अधिशासी अधिकारी संजय रावत ने लोगों को स्वच्छता शपथ दिलवाई।
उधर टिहरी नगर पालिका ने टेहरी झील के किनारे व्यापक सफाई अभियान चला कर कूड़े को एकत्रित किया। नगर पंचायत पीपलकोटी द्वारा पी०एम० श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गडोरष् के विद्यार्थियों के साथ एक स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली विद्यालय से मायापुर मुख्य बाजार तक निकलाई गई। स्वच्छता जन जागरूकता रैली के पश्चात् रैली में आए सभी विद्यार्थियों व आमजन को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत कैमल बैक रोड से लेकर अंबेडकर चैक तक साफ सफाई की गई, जिसमें लगभग 60 किलो ग्राम कूड़े की मात्रा एकत्रित हुई। एकत्रित किए गए कूड़े को कूड़ा वाहनों में भरकर मसूरी आई0डी0एच0 पर स्थित एम0आर0एफ0 सेंटर भेजा गया। उपरोक्त विशेष सफाई अभियान राजवीर सिंह चैहान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी, सफाई निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुपरवाइजर नगर पालिका परिषद मसूरी, प्रबंधक कीन अशोक कुमार. उनकी टीम के संयुक्त प्रयास से पूरा किया गया। नगर पालिका परिषद चम्पावत के ग्याली सेरान रोड स्थित स्थान पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद् चम्पावत अशोक कुमार वार्मा के नेतृत्व में वृहद्ध स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त स्थल की स्वच्छता के साथ-साथ उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गयी एवं डे0-एन0यू0एल0एम0 के तहत गठित स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वार्ड में महिलाओं के साथ चैपाल का आयोजन कर स्वच्छता संवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका के समस्त कार्यालय कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र व वार्डो में स्वंय सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments