Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधईद की खरीदारी के लिए नही थे रूपए, स्मैक बेचने आया दून

ईद की खरीदारी के लिए नही थे रूपए, स्मैक बेचने आया दून

देहरादून: ईद में खरीदारी के लिए एक व्यक्ति की जेब में रुपए नहीं थे तो उसने स्मैक बेचकर रुपए कमाने की योजना बनाई और हरिद्वार से स्मैक लेकर देहरादून पहुंचा। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मेहरबान (निवासी अलावलपुर पोस्ट सुभाष गढ़ थाना पथरी जिला हरिद्वार) के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि 28 जून की देर शाम को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरिद्वार में सेटरिंग का काम करता हैं। उसके पास ईद में कपड़े व अन्य सामान खरीदने के लिए रुपए नहीं थे इसलिए उसने हरिद्वार में एक व्यक्ति से 15 ग्राम स्मैक कम दामों में खरीदकर उसे अच्छे दामों में बेचने के लिए देहरादून आया था। उसको स्मैक एक व्यक्ति को देनी थी, जिससे उसे अच्छे रुपये मिलने वाले थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments