Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डयुवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियरः रेखा आर्या

युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियरः रेखा आर्या

देहरादून। हल्द्वानी में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस साल का युवा दिवस कार्यक्रम कुछ खास होने जा रहा है। इस साल आयोजन में वह हजारों वॉलिंटियर्स भी आएंगे जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इस मौके पर वॉलिंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा तथा अन्य प्रस्तुतियां भी होंगी।

राष्ट्रीय युवा दिवस की मौके पर कार्यक्रम का आयोजन इस साल हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में किया जा रहा है। आयोजन में पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और खेल मंत्री रेखा आर्या शामिल होंगे। इस दौरान गौलापार खेल परिसर में महिला पुरुषों की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक लोक नृत्य और आर्टिस्टिक योग का प्रदर्शन भी किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या राष्ट्रीय खेलों के लिए पंजीकरण कराने वाले वॉलिंटियर्स से चर्चा करेंगी और उन्हें उनकी जिम्मेदारियां बताएंगी, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ग्रीन गेम्स की भावना के अनुसार खेल परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस आयोजन में स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024-25 का वितरण भी किया जाना है।

राष्ट्रीय खेलों में पानी की खाली बोतल से बनेगी पार्कों की बैंच, कुर्सीः खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी, कोच, सपोर्टिंग स्टाफ और दर्शक आदि जो भी मिनरल वाटर की बोतल इस्तेमाल करेंगे, उन खाली बोतलों को  एकत्र करके रीसाईकल किया जाना है। इसके बाद इस रीसाईकल प्लास्टिक से पार्क आदि में इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी और बेंचेज बनाई जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि यह काम जिस संस्था को करना है, उसे भी युवा दिवस कार्यक्रम में इसका प्रदर्शन करने के  लिए बुलाया गया है।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि इस साल के युवा दिवस कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि वालंटियर युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। रजिस्टर्ड वालंटियर इस साल के आयोजन का मुख्य हिस्सा बनेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments