Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डटाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं को कहा 'आल द बेस्ट', सीएम...

टाइगर श्रॉफ ने उत्तराखंड के युवाओं को कहा ‘आल द बेस्ट’, सीएम ने जताया आभार

देहरादून: खेलो इंडिया- फिट इंडिया के तहत बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो संदेश में उत्‍तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर श्रॉफ ने प्रदेश के खिलाडि़यों के सुनहरे भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में टाइगर श्रॉफ ने खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलने की मंशा भी जाहिर की। टाइगर ने कहा कि वह खिलाडि़यों के साथ फुटबॉल खेलेंगे। अपने संदेश में टाइगर श्रॉफ ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उत्‍तराखंड के अपने प्‍यारे दोस्‍तों को खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को अगले स्‍तर पर ले जाने के लिए शक्रिया कहना चाहूंगा। सारे खिलाडि़यों और सारी टीमों को ऑल दे बेस्‍ट कहना चाहूंगा और उम्‍मीद करता हूं कि अगले साल मैं भी आप सभी के साथ फुटबॉल खेलूंगा। मैं भी थोड़ा बहुत फुटबॉल खेल लेता हूं। मुझे आशा है कि जल्‍दी ही आप लोगों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। जय हिंद। नमस्‍ते।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने टाइगर श्रॉफ का आभार व्‍यक्‍त करते हुए ट्वीट किया I उन्होंने लिखा कि टाइगर श्रॉफ “खेलो इंडिया – फिट इंडिया” हेतु आपके द्वारा उत्तराखंड के युवाओं को दी गई ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments