Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को पहले अपनी प्रतिभा...

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना होगा : पुलिस महानिदेशक

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने गुरुवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक फिल्म भी दिखाई। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना करना और उन चुनौतियों के बीच अपनी खुशियों के लिए रास्ता खोजना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंसान को पहले अपनी प्रतिभा को पहचानना बहुत जरूरी है।

पुलिस महानिदेशक ने नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए एक फिल्म भी दिखाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई।

जिसके बाद डीजीपी ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में एक विजन और मिशन जरूरी है। उस विजन और मिशन की पहचान करना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है।

अपने सहयोगियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में तीन पहलुओं जैसे फोकस, असफलता और रिजेक्शन पर हमें हमेशा ध्यान देना चाहिए। छात्र-छात्राएं हमारे देश का भविष्य है।

अशोक ने आगे कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सबसे पहले असफलता को समझना बहुत जरूरी है। जीवन में कितनी भी बड़ी चुनौतियों क्यों ना आ जाए, व्यक्ति को कभी हार नही माननी चाहिए।

ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो. एचएन नागाराजा ने धन्यवाद के प्रतीक के रूप में उन्हें स्मृति चिह्न भेंट की। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचलान साहिब सबलोक ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments