Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी की ओर से प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती...

सीएम धामी की ओर से प्रदेश के युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं में नहीं होगी देरी

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विभिन्न घोटालों की जांच को लेकर प्रदेश के बरोजगार युवा परेशान है I जिसको देखते हुए सीएम धामी ने खुद सामने आकर युवाओं को आश्वासन दिया है I

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को आश्वस्त करते हुए बताया कि भर्ती परीक्षाओं में कोई विलंब नहीं होगा। सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) में लंबित परीक्षाओं को राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) अथवा अन्य एजेंसियों से कराने जा रही है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे भाई- बहन जो परीक्षार्थी हैं, उनकी परीक्षाओं में कोई विलंब न हो। साथ ही उनकी रोजगार की आशा, निराशा में न बदले, इसके लिए लंबित परीक्षाएं कराने का समाधान निकाला जा रहा है। यूकेएसएसएससी की अर्हता के आधार पर ही इन पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग अथवा अन्य संस्थाओं से भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में मौजूदा वक्त में लगभग 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि यूकेएसएसएससी के भर्ती प्रकरणों में पाई गई अनियमितताओं की जांच तेजी से चल रही है। साथ ही स्पीकर द्वारा विधानसभा में की गई नियुक्तियों की जांच के बाबत उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं करने पर दृढ़ संकल्पित है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हम इससे आगे के लिए भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

क्योंकि, हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments