Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षायूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पैरामेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पैरामेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम ने एक पैरामेडिकल कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के अभ्यर्थियों को गाजियाबाद के फ्लैट में पेपर साल्व कराने का आरोप हैं|

जानकारी के अनुसार, आरोपी के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेद और पैरामेडिकल के तीन कालेज हैं। एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि, संदीप शर्मा पुत्र स्व. राजेश शर्मा निवासी जुल्हान मोहल्ला, जसपुर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गाजियाबाद के एक फ्लैट में यूएस नगर और हरिद्वार के कई अभ्यर्थियों को लीक पेपर साल्व कराया था।

बता दें, इस मामले में ये 35वीं गिरफ्तारी है। वहीं पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड बताए जा रहे अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश निवासी सादिक मूसा पर डीजीपी अशोक कुमार की ओर से दो लाख का इनाम घोषित कर दिया गया है। उसके साथी गाजीपुर यूपी निवासी योगेश्वर राव पर भी एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। एसटीएफ लगातार मूसा की तलाश में है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments