Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeपर्यटनमुख्य सचिव ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर, दिए अहम निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए I

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकारियों को केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों व बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाएं। श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनके रहने और खाने की उचित व्यवस्था भी होनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर नाइट शिफ्ट में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन समाप्त होते ही चारधाम यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इसे देखते हुए निर्माण सामग्री का पहले से स्टॉक रखा जाए। निर्माण सामग्री की उपलब्धता के लिए लोकल सिस्टम भी विकसित करने की आवश्यकता है। इससे आवश्यकता पड़ने पर वहां से निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि खूबसूरत पर्यटन स्थलों में बड़ी पार्किंग बना कर उस क्षेत्र की खूबसूरती को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सड़कों के किनारे छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने केदारनाथ पुनर्निर्माण व बदरीनाथ मास्टर प्लान में होने वाले कार्यों की जानकारी दी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments