Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयमुनोत्री मार्ग बस दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए, केंद्रीय सड़क...

यमुनोत्री मार्ग बस दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भेजा जांच दल

देहरादून: यमुनोत्री मार्ग पर डामटा में यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ सेफ्टी ऑडिट को लेकर सेव लाइफ फाउंडेशन के जांच दल को दुर्घटना स्थल पर भेजा दिया है।

प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने जानकारी देते हुए बताया है कि जांच दल मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंच गया है। वहीं मंत्रालय की ओर से राज्य के मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु को एक पत्र भेजकर दल को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के साथ सहयोग करने का कहा गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि जांच दल मौके पर पहुंचकर सेफ्टी ऑडिट से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर राज्य और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए जरूरी उपाय किए जा सकेंगे।

इससे पूर्व यमुनोत्री हाईवे पर हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। हादसे का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया गया था। दुर्घटना की जांच कर रही एसडीएम बड़कोट, शालिनी नेगी ने बताया कि पालीगाड में घटना से जुड़े चार लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

रविवार को यमुनोत्री नेशनल हाईवे-123 पर मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, जिसमें 26 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थीI जिसको लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवंम राजमार्ग मंत्रालय ने संज्ञान लेते ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जाँच दल नियुक्त कर हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया हैI 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments