Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को करनी होगी सुनियोजित प्लानिंग:...

राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को करनी होगी सुनियोजित प्लानिंग: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पति विभाग की बैठक लीI सीएम ने राज्य में आर्थिकी बढाने समेत निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिएI इस दौरान राज्य सम्पति विभाग के द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण को असमंजस भरा बताते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रस्तुतिकरण को स्पष्ट होना चाहिएI

राज्य सम्पति विभाग की बैठक लेने के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए, जिससे कम खर्चे में अधिक आउटपुट मिले। राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को सुनियोजित प्लानिंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए जो भी नई योजनाएं बन रही हैं, उनमें कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में जब उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती मनायेगा। उत्तराखण्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को कार्यों में तेजी के साथ आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता खराब होने पर संबधितों पर सख्त कारवाई की जायेगी। उन्होंने राज्य सम्पति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एकीकृत पैटर्न पर कार्य किये जाए। राज्य सम्पति विभाग के प्रस्तुतीकरण से मुख्यमंत्री नाखुश थे, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म व स्पष्ट हो। वहीं धरातल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किये जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम्, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रताप शाह एवं राज्य संपति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments