Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
HomeUncategorizedपर्यटन मंत्री ने किया “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ

पर्यटन मंत्री ने किया “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा का शुभारंभ

-इससे शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः महाराज

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए गो एयरलाइंस इंडिया लिमिटेड “गो फर्स्ट” की सीधी उड़ान का शुभारंभ करते हुए कहा कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस की कनेक्टिविटी बहुत ही अच्छी है।

उन्होने आशा व्यक्त की कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस सेवा के माध्यम से बहुत से पर्यटक उत्तराखंड आकर शीतकालीन पूजा का लाभ उठाएंगे।

महाराज ने कहा कि शीतकाल में यमुनोत्री की पूजा खरसाली में, गंगोत्री की मुखवा में, भगवान केदारनाथ की उखीमठ में और भगवान बद्री विशाल की पूजा पांडुकेश्वर एवं जोशीमठ में होती है। इसलिए हम चाहेंगे कि शीतकालीन पूजा के साथ साथ श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के लिए उत्तराखंड आएं।

उन्होंने कहा कि “गो फर्स्ट” एयरलाइंस कनेक्टिविटी शुरू होने से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शीतकाल में उत्तराखंड आने वाले पर्यटक पहाड़ में होने वाली बर्फबारी, ओली में स्किंइग में और चौपता के विहंगम दृश्य का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

महाराज ने पहली उड़ान जी-8 2306 को देहरादून से अपराहन 3:00 बजे हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

इसमें दो राय नहीं कि इस सेवा की शुरुआत और नए स्टेशन के जुड़ने से गो फर्स्ट की मजबूत नेटवर्क क्षमता शहरों के बीच बढ़ी हुई कनेक्टिविटी, ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करेगी। उसी दिन वापसी की उड़ान यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने और समय बचाने में सक्षम बनाएगी। यह व्यापार और अवकाश दोनों के मामले में इस क्षेत्र को बहुत लाभ देगा।

देहरादून अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, रांची, पटना, वाराणसी और गोवा के कनेक्शन के साथ मुंबई (1x दैनिक), दिल्ली (2x दैनिक) से जुड़ा होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए, गो फर्स्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कौशिक खोना ने कहा कि गो फर्स्ट एक मजबूत नेटवर्क बनाने का लगातार प्रयास रहा है जो हमारे ग्राहकों को यात्रा में आसानी और चुनने के लिए व्यवहार्य विकल्प प्रदान करेगा। नए स्टेशनों के जुड़ने से न केवल हमारा नेटवर्क मजबूत होगा बल्कि ग्राहकों को महानगरों और अन्य महत्वपूर्ण शहरों और उससे आगे के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत सहित “गो फर्स्ट” एयरलाइंस के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments