Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड300 के पार हुए डेंगू के मरीज, डीएम ने नगर निगम को...

300 के पार हुए डेंगू के मरीज, डीएम ने नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में फागिंग करवाने के दिए निर्देश

देहरादून: देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीज 300 पार हो गए हैं। सोमवार को दून में डेंगू के 35 नए मामले सामने आए हैं। डीएम सोनिका डेंगू को लेकर खुद मॉनीटिरिंग कर रही है।

डीएम ने सीडीओ, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अफसरों को निरीक्षण के निर्देश दिए है। साथ ही सीएमओ को रोजाना डेंगू के मरीजों के बारे में अपडेट देने व नगर निगम को प्रत्येक वार्ड में निरंतर फागिंग करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सोमवार को डेंगू के आए मरीजों में से नौ मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अन्य मरीज घरों पर उपचार ले रहे हैं। उनकी स्थिति सामान्य बनी हैं। वहीं दून एवं कोरोनेशन अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में करीब 20 मरीज भर्ती है। डेंगू के मरीज जहां मिल रहे हैं, वहां पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दून में डेंगू के बढते मरीजों को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि कोरोनेशन एवं गांधी अस्पताल में इलाज एवं जांच की पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं रायपुर, प्रेमनगर, ऋषिकेश, डोईवाला, सहसपुर समेत अन्य अस्पतालों में व्यवस्था की गई है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि दूसरा वार्ड भी जल्द शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments