Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर देहरादून प्रदेश मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जनों ने देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस जनों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व। इंदिरा गांधी को देश के प्रति किए गए अभूतपूर्व कार्यों की वजह से याद किया जाता रहा है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि इंदिरा गांधी का देश को परमाणु शक्ति से संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े करने के लिए भी इंदिरा गांधी को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी इंदिरा गांधी मजबूत हस्ताक्षर रही हैं। जबकि सत्ता पक्ष के प्रभावशाली नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में उन्हें दुर्गा कहकर संबोधित किया था।

कांग्रेसियों का कहना है कि इंदिरा गांधी का आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है। उनके इन्हीं योगदान की वजह से इंदिरा को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज सभी ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है।

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था। उनका निधन 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में हुआ था। वे 1966 से 1977 तक तीन बार भारत की प्रधानमंत्री रहीं। उसके बाद दोबारा1980 से 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments