Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपेशावर विद्रोह दिवस पर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

पेशावर विद्रोह दिवस पर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी: भाकपा-माले की स्थापना की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी ब्रांच की बैठक में संगठन की मजबूती व जनता की व्यापक फांसीवाद विरोधी एकता का निर्माण करने की शपथ ली गई।

भाकपा-माले के जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि 23 अप्रैल 1930 को कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज की गढ़वाली टुकड़ी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे निहत्थे मुस्लिम पठानों पर गोली चलाने के आदेश पर अमल करने से इंकार कर दिया था। इस दिन को पेशावर विद्रोह दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस मौके पर पेशावर विद्रोह के नायक कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली, भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार और पार्टी के सभी संस्थापक नेताओं आदि को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जोगेंदर लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गडिया, मनोज आर्य, देवेन्द्र, मुकेश जोशी आदि ने भी विचार रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments