Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून की त्रिशला सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में देश में दूसरी रैंक...

देहरादून की त्रिशला सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में देश में दूसरी रैंक हासिल की

देहरादून : यूपीएससी परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस परीक्षा में देहरादून की त्रिशला सिंह ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। देहरादून की रहने वाली त्रिशला ने कोरोना काल के दौरान घर में पढ़ाई कर यूपीएससी में दूसरा स्थान पाकर सफलता हासिल किया है।

बता दें कि त्रिशला एमएनसी में नौकरी करती थी I लेकिन यूपीएससी परीक्षा देने के लिए उन्होंने एमएनसी की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने देहरादून से ही स्कूली शिक्षा ग्रहण की है और मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद कुछ समय एमएनसी में नौकरी की।

उनके पिता डॉ. कौशल कुमार और माता तृप्ता कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। त्रिशला का छोटा भाई पार्थ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

त्रिशला ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर में रहकर यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी की I उन्होंने दो महीने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए पढ़ाई की जिसके परिणामस्वरुप उन्हें यह सफलता हाथ लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments