Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयतुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस ने किये अहम खुलासे

तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस ने किये अहम खुलासे

देहरादून: शनिवार को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अलीबाबा सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई थी। 20 साल की तुनिशा ने शो के सेट पर फांसी लगा ली। अभिनेत्री का शव उनके को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में मिला था। तुनिशिया की आत्महत्या की वजह उनके को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप बताया जा रहा हैं| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री की मौत दम घुटने के कारण हुई हैं|

पुलिस का कहना है कि शीजान और तुनिशा के बीच 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था। इसी के चलते अभिनेत्री ने अपनी जान दे दी। तुनिशा शर्मा कथित तौर पर डिप्रेशन में थीं और संदेह जताया जा रहा है कि उनकी आत्महत्या का कारण यही है।

वहीं अभिनेता की प्रेगनेंसी की खबरों को गलत बताते हुए पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं थीं, वहीं अब जांच में यह सामने आया है| उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन शीजान और तुनिशा ने 3 बजे एक साथ मेकअप रूम में लंच किया था। लंच करने के 15 मिनट बाद तुनीशा ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर 3 बजे से 3.15 के बीच ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने इनता बड़ा कदम उठाया। 

तुनिशा पहले भी कर चुकी थीं आत्महत्या करने की कोशिश: शीजान खान

पुलिस ने बताया कि तुनीशा की आत्महत्या के मामले में आरोपी शीजान ने उन्हें बताया कि सुसाइड करने से कुछ दिनों पहले भी तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उस वक्त उसे बचा लिया था। इतना ही नहीं उसने दावा किया है कि इस बारे में उसने तुनिशा की मां को भी बताया था।

शीजान ने पुलिस को बताया कि सुसाइड के एक दिन पहले से ही तुनिशा ने कुछ भी खाया पिया नहीं था। घटना वाले दिन शीजान ने अभिनेत्री को खाना खिलाने की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उस दिन भी कुछ नहीं खाया था। तुनिशा को सेट पर चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा कि वह बाद में आएगी। काफी देर बाद भी जब तुनिशा सेट पर नहीं आई तो वह खुद मेकरूम तक गया और दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बाकी लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर तुनिशा फंदे से लटकी हुई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 

तुनिशा ने शीजान को पाने की जताई थी चाहत

तुनिशा शर्मा की मां ने नया खुलासा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस ने सुसाइड से एक दिन पहले ही उनसे कहा था कि मां मेरे दिल में एक बात है, जो आप को बतानी है…मुझे शीजान चाहिए। 

तुनिशा ने मां को कहा था कि ‘वह चाहती हैं कि शीजान उनकी लाइफ में लौट आए लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है, क्या आप एक बार शीजान से बात करेंगी?’ 

इसके बाद तुनिशा की मां ने शीजान को बुलाया था और बेटी की जिंदगी में दोबारा लौट आने के लिए भी कहा था, जिसके बाद शीजान ने कहा था ‘मुझे माफ कर दो।’ 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments