Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉक्टर और फार्मेसिस्ट से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर और फार्मेसिस्ट से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : गुरुवार को राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन विंग में मरीज़ की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी थीI जिसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मेसिस्ट के साथ मारपीट की। जिस कारण शुक्रवार को डॉक्टर और फार्मेसिस्ट हड़ताल पर चले गए थेI मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आज डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक में आज दाेपहर 12 बजे से कोरोनेशन अस्पताल में ओपीडी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। वहीं इस मामले के चलते सोमवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई  जिसमे कहा गया कि अगर सोमवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार से जिले भर के सरकारी अस्पतालों में सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय, श्रीनगर गढ़वाल में इस घटना के विरोध में आज काली पट्टी बांध कर शांति पूर्वक विरोध प्रकट किया गया था। 

जिसके बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने कि सुचना प्राप्त हुई। अब कोरोनेशन ओपीडी स्टाफ द्वारा किया जा रहा कार्य बहिष्कार वापस ले लिया गया है। अस्पताल के स्टाफ के वापस काम पर लौटने से मरीजों और उनके तिमारदारों ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments