Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधगश्त के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में दो गिरफ्तार

गश्त के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में दो गिरफ्तार

हल्द्वानी :अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चैकिंग के दौरान चैधरी गेट चकलुवा कालाढूंगी-हल्द्वानी रोड में 2 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 101 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

इस घटना का खुलासा एसएसपी पंकज भट्ट ने किया। बताया कि कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में बीती रात को कालाढूंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए चैकिग अभियान चलाया। इस दौरान चैधरी गेट चकलुवा कालाढूंगी से करीब 150 मीटर हल्द्वानी की ओर रोड पर हल्द्वानी की ओर से स्कूटी वाहन संख्या यूके 04एल-1171 में सवार दो व्यक्ति आते दिखे, जो पुलिस को देखकर तुरन्त वाहन को मोडने लगे। वाहन मोड़ते समय उनका वाहन फिसलकर गिर गया तो दोनों स्कूटी को छोडकर जंगल की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

इस दौरान जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर राजीव गुप्ता व वालेश कुमार निवासी राजुपुर थाना भमौरा जिला बरेली,  हाल पता खन्ना फार्म तीन पानी हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह स्मैक वह बरेली के गुलफाम नाम के व्यक्ति से लेकर आये हैं और यहां इसे कालाढूंगी में ही दो अलग-अलग लोगों को देने के लिये जा रहे थे। जिनको हमने यह स्मैक देनी थी वो लोग एक नैनीताल का और एक कालाढूंगी का है, जो हमें शाम को 8 बजे निगम गेट के पास कालाढूंगी में ही मिलने वाले थे। जो कालाढूंगी पुलिस टीम की तत्परता से पकड़े गए। सफलता प्राप्त करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, एसआई हरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, कांस्टेबल किशन नाथ, अखिलेश तिवारी, राजकुमार, स्वरूप सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments