Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधसैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, दो फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी के एक होटल में चले रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एएसटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराया है। मामले में दो होटल मैनेजर को दबोचा गया जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। लगातार मिल रही सूचनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई। जिसके बाद 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर बताए गए होटल में गए। होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 2 अलगग -अलग कमरों में 2 लड़कियों के होने की बात कही, जिसकी पुलिस कर्मियों ने अपनी टीम को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताए गए कमरों को खुलवाने पर 2 अलग-अलग कमरों से 2 युवतियों को बरामद किया। जिन्होने बताया कि वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी, जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच देकर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया। सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों में इनके लिए कमरे उपलब्ध कराते थे।

पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उप्र व होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सोनू व सपना राजपूत फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments