Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधगंग नहर में दो कांवड़िए डूबे,तलाश जारी

गंग नहर में दो कांवड़िए डूबे,तलाश जारी

रुड़की :हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया। आनन-फानन में उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास पहुंचे तो अचानक ही इनमें से एक कांवड़ यात्री ने कांवड़ समेत गंग नहर में छलांग लगा दी। उसे गंग नहर में कूदते देख साथी हक्का-बक्का रह गया। साथी के गंगनहर में कूदने पर दूसरे कांवड़ यात्री ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के कांवड़ यात्री भी मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान साथी को बचाने के चक्कर में दूसरे कांवड़ यात्री ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। दूसरा कांवड़ यात्री भी गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरो ने दोनों यात्रियों को बचाने के लिए घंटों तक गंगनहर खंगाली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले कावंड़ यात्रियों के बारे में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। दोनों कांवड़ यात्री कहां के थे। उनके नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कांवड़ यात्री गंग नहर में कूदने की वजह भी पता नहीं चल पाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments