Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल

ट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल

रुड़की :देर रात नगला इमरती हाईवे पर रेलवे ब्रिज के निकट एक ट्रक ने दिल्ली के कांवड़ यात्रियों के लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ कांवड़ यात्री शामिल हैं। जिसके बाद सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से ट्रक चालक समेत चार कांवड़ियो को रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिल्ली के नौ कांवड़ यात्री जल लेने के लिए लोडर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। रात को करीब 12 बजे जैसे ही लोडर हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर नगला इमरती ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हादसे में लोडर सवार नौ कांवड़ यात्री तथा एक ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हुए है।

घायलों के नाम राजेंद्र (45) पुत्र भूप निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली, आशीष (20) पुत्र सुरेश निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली, अभिषेक (19) पुत्र सुरेश, अंशु (16) पुत्र राजेन्द्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली, मोहित (20) पुत्र सतपाल निवासी नंद नगरी दिल्ली, अंकित (25) पुत्र कुलदीप निवासी चंचल पार्क थाना 16 दिल्ली चालक लोडर, सचिन (26)पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली, वंश(18) पुत्र राजेंद्र निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली, विकास पुत्र मुकेश कुमार निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली तथा ट्रक चालक राजा निवासी मुरादाबाद है। जिनमें से ट्रक चालक समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments